Hair Growth Tips | बालों के बढ़ने के नुस्के

1. हेल्दी डाइट
लंबे और घने बालों के लिए डाईट में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स जरुरी है। अपनी डाईट में वैसे फूड को शामिल करें जिसमें विटामिन ए, बी, सी, ई के साथ-साथ आयरन, जिंक, मैग्नेशियम और सेलेनियम जैसे तत्वों की अच्छी मात्रा मौजूद हो।

2. अरंडी तेल से मसाज
अरंडी तेल (Castor Oil) में विटामिन ई के साथ बालों की ग्रोथ के लिए जरुरी औमेगा फैटी-9 एसिड रहता है। इस तेल से बालों के स्कैल्प की मसाज करने से बाल कुदरती तरीके से लंबे और घने होते हैं। वैसे अरंडी का तेल काफी गाढ़ा होता है, अगर इसके साथ बराबर मात्रा में नारियल तेल, जैतून का तेल और बादाम का तेल मिला लिया जाए तो यह और असरदार हो जाता है। सभी तेलों को मिलाकर 5 मिनट तक बालों के स्कैल्प की मसाज करें। चालीस मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। ऐसा नियमित करने से जल्द ही बालों की लंबाई में असर दिखने लगेगा।

3. तनाव मुक्त रहें
बालों के झड़ने- गिरने और टूटने की बड़ी वजह तनाव है। यह माना जाता है कि तनाव की वजह से बालों के बढ़ने का जो सामान्य चक्र होता है वह रुक जाता है। तनाव बढ़ते ही बालों का चक्र टेलोजेन फेज में पहुंच जाता है़ जिसमें बाल झड़ने और गिरने की बीमारी शुरु हो जाती है। तनाव को कम करने का सबसे आसान उपाय है ध्यान। ध्यान लगाने और अच्छी नींद लेने से बालों के बढ़ने के लिए उत्तरदायी हार्मोन के स्राव की गति तेज हो जाती है।

4. बालों में अंडे का मास्क लगाएं
बालों के बढ़ने में अंडे का इस्तेमाल काफी असरदार है। अंडे में प्रोटीन के साथ वो सारे जरुरी तत्व जैसे- आइरन, सल्फर, फॉस्फोरस, जिंक और सेलेनियम पाए जाते हैं जिससे बालों को पोषण मिलता है और बाल लंबे होते हैं।

महीने में एक बार बालों पर अंडे का मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए एक अंडे को फोड़ लें। उसमें चार चम्मच अंगूर के बीज का तेल और लेवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे मिला लें। अब इसे बालों में जड़ तक लेप लें। अंडे और तेल की इस लेप को आधे घंटे तक छोड़ दें। आधे घंटे के बाद बालों को शैंपू से धो लें।
इसके अलावा दो अंडे की जर्दी में दो चम्मच जैतून का तेल मिला लें। इससे स्कैल्प की मसाज करें। लेप को 20 मिनट तक छोड़ दें। बीस मिनट के बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें और फिर शैंपू कर लें।

5. बालों को हर्ब्स से धोएं
मेंहदी, नीम और ग्रीन टी समेत ऐसे कई हर्ब्स हैं जिसे बालों पर लगाने से बाल घने और लंबे होते हैं। मेंहदी इसमें सबसे ज्यादा असरदार है, क्योंकि यह बालों की जड़ों यानि स्कैल्प को पोषण देता है। इससे बालों में चमक आती है।

ग्रीन टी में पाए जाने वाले तत्व पॉलीफेनोल्स बालों के बढ़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। ध्यान रहे कि इन हर्ब्स का लेप बालों में शैंपू और कंडीशनिंग करने के बाद लगाएं। हर्बल टी पीने से भी बाल लंबे होते हैं।
Comments
Post a Comment